Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर : डीसी दफ्तरों-तहसीलों में नहीं रुकेगा काम, हड़ताल रद्द

Spread the News

जालंधर, 11 सितंबर : देर रात सरकार से पेंडिंग प्रोमोशन पर सरकार का आश्वासन मिलने और मीटिंग का समय दे दिए जाने के बाद डीसी दफ्तर यूनियन और मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन ने अपनी कलम छोड़ हड़ताल वापस ले ली है। राज्य में ESMA एक्ट लागू होने के बावजूद भी कर्मचारियों ने ऐलान कर रखा था कि यदि सरकार ने 10 सितंबर तक मांगों को नहीं माना तो वह डीसी दफ्तरों से लेकर तहसीलों तक काम ठप्प कर देंगे।

आज सभी दफ्तरों में पहले की तरह काम होगा कहीं पर भी हड़ताल नहीं होगी। कर्मचारियों के प्रति कड़क रवैया अपनाने वाली सरकार टकराव रोकने के लिए बैकफुट पर आ गई है और देर रात कर्मचारियों की मांगों पर विचार के बाद आज उन्हें मीटिंग का समय भी दे दिया गया है। डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन के प्रदेश प्रधान तेजिंदर सिंह नंगल ने कहा कि सरकार मांगें मानते हुए सुपरिनटैंडैंट ग्रेड-2 की प्रोमोशन कर दी है।

शेष प्रोमोशन भी जल्द होंगे

डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन के प्रदेश प्रधान तेजिंदर सिंह नंगल ने कहा कि अब भी 42 कर्मचारियों की प्रोमोशन पेंडिग हैं। सरकार ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को आदेश कर दिए हैं कि जिनकी प्रोमोशन पेंडिग हैं उन्हें तुरंत किया जाए। यूनियन के प्रधान ने कहा कि सरकार ने उन्हें आज मीटिंग का समय दिया है।जिसके बाद हड़ताल टाल दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments