Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

बोनी गैब्रिएल ने 71वां ‘मिस यूनिवर्स 2022 का तमगा किया अपने नाम- भारत को भी अब तक मिली हैं तीन मिस यूनिवर्स

Spread the News

71वां मिस यूनिवर्स खिताब USA की आर बोनी गैब्रिएल को मिला है। फर्स्ट रनर अप वेनेजुएला की डियाना सिल्वा और सेकेंड रनर अप डोमिनिकन रिपब्लिक की एमी पेना रहीं। ​यह पेजेंट अमेरिका के न्यू ऑर्लेअंस शहर में हुआ। इसमें 25 साल की दिविता राय ने भारत को रिप्रजेंट किया, जो टॉप 5 में नहीं पहुंच सकीं। वो इवनिंग गाउन राउंड से बाहर हो गईं। इस पेजेंट में दुनियाभर की 86 सुंदरियों ने हिस्सा लिया।

दिविता टॉप 16 तक पहुंच गई थीं। नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में दिविता ने ‘सोन चिरैया’ बन सभी का ध्यान खींचा था। दरअसल, एक समय भारत को ‘सोने की चिड़िया’ कहा जाता था। दिविता की गोल्डन कलर की इस ड्रेस ने इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत की उसी इमेज को दिखाने की प्रयास किया।

मिस डीवा यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी हैं दिविता
कर्नाटक की रहने वाली 25 साल की दिविता राय पेशे से मॉडल हैं। उन्होंने आर्किटेक्ट की पढ़ाई की है। फिलहाल वो मुंबई में रहती हैं। दिविता ने 28 अगस्त 2022 को मिस डीवा यूनिवर्स 2022 का खिताब जीता था।हरनाज संधू ने 12 दिसंबर, 2021 को मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। 1994 में सुष्मिता सेन के बाद साल 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनीं थीं। भारत में मिस यूनिवर्स 2022 पेजेंट वूट एप पर स्ट्रीम होगा। इसे थाई न्यूज नेटवर्क JKN18 के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव स्ट्रीम के जरिए देख सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments