नई दिल्ली/अमृतसर/जालंधर 15 जनवरी (प्रेस विज्ञप्ति) शिक्षा मनुष्य की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है चाहे वह किसी भी किसम की हो। हमारी शिक्षा नीति क्या हो, इसके सकारात्मक परिणाम कैसे हो सकते हैं, इन सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए आल इंडिया उलेमा बोर्ड की ओर से मार्च माह में राष्ट्रीय शैक्षिक सम्मेलन नामक भव्य सैमीनार का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी अध्यक्षता दिल्ली के शाही इमाम मौलाना नियाज़ अहमद कासमी करेंगे। ये विचार अल्लामा बुनई हसनी साहब ने मीडिया के सामने व्यक्त किए।
अपने महत्वपूर्ण विचारों को व्यक्त करने के लिए इस सम्मेलन में देश भर से और राष्ट्रीय और शैक्षिक क्षेत्र से महत्वपूर्ण विद्वान और बुद्धिजीवी के साथ साथ नैशनल ह्यूमन राइटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार, युवा धार्मिक विद्वान मौलाना अनवर अमृतसरी, कासमी, नदवी भी भाग ले रहे हैं।
वहीं हजरत अल्लामा बुनई हसनी, मौलाना सैयद अतहर अली अशरफी, प्रमुख काजी मुफ्ती ताहिर हुसैन मजाहिरी, मौलाना नौशाद अहमद सिद्दीकी, मौलाना अर्श आला फरीदी, बाबा ए तालीम सलीम अलवारी, मौलाना शमीम अख्तर नदवी और पंजाब से मुस्लिम नेता अकबर अली के नाम भी उल्लेखनीय हैं।
काजी मुफ्ती सिद्दीकी अहमद खान कासमी, एडवोकेट मुताहिर हुसैन, मुफ्ती खालिद आजम हैदरी, मौलाना काजी असद अल हुसैनी, सुश्री शकीला शाहीन दिल्ली, डॉ. रीमा ईरानी, सुश्री अरमीना शाहब कोलकाता, विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
.



