Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब के संगरूर जिला जेल में कैदियों के बीच खूनी झड़प, 2 की मौत

Spread the News

संगरूर,20अप्रैल। पंजाब के संगरूर जिले से एस हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां जिला जेल में शुक्रवार देर शाम कैदियों के बीच भयंकर लड़ाई हुई है। यह झड़प खूनी झड़प में बदल गई। कैदियों ने आपस में एक-दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला किया। हमले के बाद चार कैदियों को संगरूर अस्पताल लाया गया। इनमें से 2 की ईलाज के दौरान 2 कैदियों की मौत हो गई है।

कैदियों की संगरूर जेल में बंद 4 कैदियों के बीच झड़प की सूचना जैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों को मिली, वह तुरंत मौके पर पहुंचे। हमले के दौरान चारों बुरी तरह से घायल हुए थे। चारों को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां दो की मौत हो गई। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक चारों कैदी एक ही बैरक में थे।

2 कैदियों की मौत
चारों कैदियों की हेड इंजरी हुई है। मोहम्मद हरीश हर्ष, मोहम्मद शहबाज, गांव कलियाण निवासी धरमिंदर सिंह और गगनदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर ने हरीश और धरमिंदर को मृत घोषित कर दिया। वहीं शहबाज और गगनदीप को गंभीर हालत में पटियाला रेफर किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments