Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ी खबर: सालगिरा पर माथा टेकने जा रहे दंपती की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Spread the News

लुधियाना, 22 अप्रेल | खन्ना के गांव घुडाणी कलां के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। मृतक दंपति अपनी शादी की वर्षगांठ पर गुरुद्वारा श्री राड़ा साहिब माथा टेकने जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, हादसे में मारे गए बुजुर्ग की पहचान 60 वर्षीय जरनैल सिंह कैथ और उनकी पत्नी 58 वर्षीय राजविंदर कौर के रूप में हुई है। दोनों गांव बीजा के रहने वाले थे।

सुबह करीब 10:30 बजे, जरनैल सिंह और राजविंदर कौर अपनी स्कूटी पर गुरुद्वारा जा रहे थे। तभी, घुडाणी कलां के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जरनैल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी राजविंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

राजविंदर कौर को तुरंत लुधियाना के DMC अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

हादसे के बाद, स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक संदीप सिंह निवासी लंमे जटपुरा (जगराओं) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एस.एच.ओ. सतनाम सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments