मोहाली, 23 अप्रेल | पंजाब में नवांशहर से चंडीगढ़ जा रहे पूर्व विधायक अंगद सिंह का मंगलवार सुबह एक्सीडेंट हो गया है। गंभीर हालत में अंगद सैनी को मोहाली के मैक्स अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसा इतना भयानक था कि उनकी एक्सयूवी कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया है। अंगद सैनी का एक्सीडेंट नवांशहर के काठगढ़ व टोंसा गांव के पास हुआ है। वे नवां शहर से चंडीगढ़ की तरफ जा रहे थे।
इसी दौरान उनकी कार एक एम्बुलेंस के साथ टकरा कर तेज गति से डिवाइडर के साथ टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हो गया। स्थानीय लोगों की मदद के साथ तुरंत एम्बुलेंस बुलाई गई। जिसके बाद अंगद को मोहाली के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। एक्सीडेंट के कारण उनके शरीर पर कई चोटें आई हैं। उनकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।



