बठिंडा, 29 अक्तूबर। बठिंडा में कारोबारी के हत्यारों पर पुलिस ने 2 लाख रुपये का इनाम रखा है। शहर में जगह-जगह हत्यारों के पोस्टर लगाए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग मांगा है। बता दें कि कल मार्केट कमेटी अध्यक्ष की 5 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे व्यापारी वर्ग में गुस्सा है। 2 बाइक सवारों ने घटना को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज से पहचानी गई बाइक का नंबर संगरूर का बताया जा रहा है। पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद व्यापारियों ने आज पूरे बठिंडा को बंद करने का ऐलान किया है, जिसके चलते आज व्यापारियों ने बठिंडा की सड़कों को जाम कर दिया है। व्यापारियों का कहना है कि ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस प्रशासन इन घटनाओं पर ध्यान नहीं दे रहा है, जिसके चलते उन्होंने आज पूरा बठिंडा बंद करने का ऐलान किया है।



