कपूरथला, 29 अक्टूबर| कपूरथला के गांव धालीवाल दोना में छत पर खेलते समय 2 लड़कियां बिजली की तारों की चपेट में आ गईं। इस हादसे में एक लड़की की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक बच्चियां छत पर खेल रही थीं, तभी बिजली की तारों की चपेट में आ गईं, जिससे राजदीप कौर पुत्री धर्मपाल निवासी धालीवाल और कोमलप्रीत कौर पुत्री जसबीर सिंह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
परिजन दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां ड्यूटी पर तैनात डाॅ. नवदीप कौर ने राजदीप कौर को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि राजदीप कौर के पिता विदेश में रहते हैं। बच्ची की मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



