Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

खडूर साहिब में एक भयनक सड़क हादसे में पती-पत्नी की दर्दनाक मौत

Spread the News

तरनतारन, 29 अक्तूबर। हलका खडूर साहिब के अधीन गांव मोहनपुर में एक कार की भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं। जानकारी के मुताबिक यह हादसा रात 9 बजे के आसपास हुआ बताया जा रहा है।

मृतक पति-पत्नी की पहचान गांव जंड निवासी अमनदीप सिंह और किरणबीर कौर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रात के अंधेरे में भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर खड़ी थी और कार चालक को रात के अंधेरे में यह ट्रैक्टर ट्रॉली दिखाई नहीं दी। जिसके चलते ये बड़ा हादसा हुआ है। ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। चोहला साहिब पुलिस स्टेशन के SHO विनोद शर्मा ने फोन पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है, ड्राइवर को ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments