Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ी खबरः फर्नीचर फैक्ट्री खोैफनाक आग की चपेट में, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां कर रहीं हैं आग पर काबू पाने की कोशिश

Spread the News

चंडीगढ़, 2 अक्टूबर।  यहां एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 राम दरबार के प्लॉट नंबर 786 में आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 8-10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है, जिस फैक्ट्री में आग लगी वह सुभाष मित्तल की बताई जा रही है। सुभाष मित्तल, कन्हैया मित्तल के भाई बताये जाते हैं।

आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। एक फर्नीचर फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई है। इस फैक्ट्री के बगल में एक केमिकल फैक्ट्री है। चंडीगढ़ के मेयर भी यहां पहुंचे हैं। आसपास की फैक्ट्रियों के लोग आग लगने से डरे हुए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments