Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

बठिंडा में ब्लाइंड मर्डरः पहले की हत्या फिर टैंकर के आगे फैंका

Spread the News

बठिंडा, 2 अक्तूबर: जिले के गांव मांडी कलां में एक व्यक्ति की हत्या कर उसे हादसे में मरा हुआ दिखाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। मामला तब संदिग्ध हुआ जब मृतक की बाडी पर हादसे से पहले लगी चोटें देखी गई। मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। बालियांवाली थाने की पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली जाएगी। इस संबंध में गांव माइसरखाना निवासी जोगिंदर सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को उनका 40 वर्षीय बेटा सुखदीप सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर मंडी कलां जा रहा था।

इसी दौरान एक कैंटर ने उनके बेटे को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। जब वह मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से हादसे के बारे में पूछताछ की तो उन्हें पता चला कि सुखदीप सिंह के शरीर पर हादसे से पहले ही चोट के निशान थे, जबकि उसके कपड़ों पर पहले से ही खून लगा हुआ था। आशंका जताई कि किसी ने उनके बेटे की हत्या कर इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई है। इस संबंध में इंस्पैक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments