Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ी खबर; दरबार साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की उपस्थिति में परफ्यूम लगाने पर रोक

Spread the News

अमृतसर, 10 अक्टूबर | श्री दरबार साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की उपस्थिति में परफ्यूम के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दरअसल, परफ्यूम में अल्कोहल मिला होने के कारण संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में इसके इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की थी।

संगत की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने ये आदेश जारी किए हैं। हालांकि, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अभी तक इस संबंध में कोई लिखित आदेश जारी नहीं किया है।

शिरोमणि कमेटी के महासचिव भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि यह मामला संगत द्वारा जत्थेदार साहिब के ध्यान में लाया गया था। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सुगंधों पर कोई प्रतिबंध नहीं है, सिर्फ अल्कोहोलिक परफ्यूम पर प्रतिबंध लगाया गया है। गुरचरण ग्रेवाल ने कहा कि यह फैसला लागू कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments