Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

नारनौलः नाबालिग युवती को इंस्टाग्राम पर सैनिक से दोस्ती करना पड़ा भारी, बहला फुसलाकर किया दुष्कर्म

Spread the News

नारनौल, 10 अक्तूबरः इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती में लड़की को होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला अटेली कस्बे में सामने आया है। अटेली पुलिस लीगल एडवाइजर की मौजूदगी में पीड़िता के बयान पर सोमवार रात्रि मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है। पीड़िता नाबालिग बताई जा रही है।

हरियाणा के नारनौल में अटेली कस्बे में एक नाबालिग युवती के साथ एक ट्रेनिंग फौजी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी साथ लगते राजस्थान के बहरोड़ कोटपूतली जिले का निवासी है। इस मामले में पीड़िता द्वारा पुलिस में भी शिकायत दी गई है। वहीं पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है, क्योंकि पीड़िता उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वही यह भी सामने आया है कि पीड़िता की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी के साथ हुई थी।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती राजस्थान के एक गांव के युवक से हुई जिसके साथ चैटिंग चलती थी। उस युवक ने उसे अटेली कस्बे के एक होटल में बुला लिया तथा दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी मुनेश कुमार ने बताया कि उसके आयु प्रमाण पत्र लाने पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments