Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

भगवानपुरिया के गुर्गों ने गन पॉइंट पर गैंगस्टर राणा कंडोवालिया का भाई किया किडनैप

Spread the News

लुधियाना। पंजाब के अमृतसर जिले में गैंगस्टर राणा कंडोवालिया के भाई जसकीरत सिंह लाला को कुछ लोगों ने गन पॉइंट पर मुरादपुरा से किडनैप कर लिया। लाला ने गाड़ी में बैठते समय अपने भाई शेरा को कॉल लगा कर फोन होल्ड पर रख दिया। शेरा फोन पर पूरी बातचीत सुनता हुआ बदमाशों का पीछा करता हुआ लोकेशन पर पहुंच गया। बदमाशों ने शेरा को कार की खिड़की से पिस्टल दिखाई और लाला को सड़क पर छोड़ कर फरार हो गए। गुस्साए शेरा ने किडनैपरों की गाड़ी भी तोड़ी। इस घटनाक्रम की वीडियो भी सामने आई है।

जानकारी देते हुए जसकीरत सिंह लाला ने बताया कि वह बल खुर्द गांव के रहने वाले हैं। जग्गू भगवानपुरिया ने पुरानी रंजिश के कारण अपने गुर्गें मुझे मारने के लिए भेजे हैं। लाला के मुताबिक, पहले उसके भाई राणा कंडोवालिया को भी जग्गू ने मरवाया है। अब वह उसे भी मारना चाहता है। करेटा गाड़ी में आए लोगों ने उसे इशारा करके अपने पास बुलाया। वह उनकी बात सुनने के लिए गया था कि उन लोगों ने उसकी कमर के साथ पिस्टल लगा दी। उसे कहने लगे कि गाड़ी में बैठ जाओ। लाला ने तुरंत अपने भाई शमशेर सिंह शेरा को फोन लगाया।

गुस्से में आकर तोड़ी बदमाशों की कार
लाला के साथ बदमाशों की कहासुनी सुनने के बाद उसे लोकेशन का पता चला। कुछ लोगों की मदद से उसने गाड़ी को ट्रेस किया और संगतपुरा छावनी तक पहुंचा। शेरा के मुताबिक, वह बाइक पर था। बदमाशों ने उसे देख कर गाड़ी रोक ली और खिड़की से हथियार दिखाने लगे। बदमाशों का जब पीछा किया तो वह एक गली में घुस कर फरार हो गए। लाला को बचाने के लिए उन्होंने इन बदमाशों की गाड़ी भी तोड़ी। प्रशासन से वह मांग करते हैं कि उन्हें इन गैंगस्टरों से बचाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments