Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

हज़रत इमाम हुसैन की दीन के प्रति कुर्बानी लासानी, हमें भी अमल करना चाहिएः इंज़माम उल हक

Spread the News

मिल्लत ए उस्मानी की ओर से शहीद ए आजम कॉन्फरंस का किया गया आयोजन

पंजाब के शाही इमाम हज़रत मोैलाना मुहम्मद उसमान रहमानी लुधियानवी, श्री मुस्तकीम अहरारी एवं सिख भाईचारे के प्रतिनिधियों ने भी की शिरकत

Svg%3E

लुधियाना।  जानकारी के अनुसार पंजाब के जिला लुधियाना  के जनकपूरी गली न.4 में मिल्लत ए उस्मानी की ओर से शहीद ए आजम कॉन्फरंस का आयोजन किया गया। जिस में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। इस में विशेष रुप से मजलिस अहरार इसलाम हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंजाब के शाही इमाम हज़रत मोैलाना मुहम्मद उसमान रहमानी लुधियानवी, श्री मुस्तकीम अहरारी एवं सिख भाईचारे के प्रतिनिधियों ने भी शमूलियत की।

पंजाब टाईमज़ न्यूज़ को जानकारी देते हुए श्री इंज़माम उल हक ने बताया कि इस भव्य समागम का उद्देश्य 10 मुहर्रम में चंद लोगों द्वारा शरीयत में न बताये गये कामों पर किये जाने को लेकर अवगत कराना था। इस अवसर पर हुसेैनी लंगर का भी प्रंबंध किया गया। इस समागम का सम्पूर्ण संचालन श्री सिंकंदर शेख, सरफराज आलम, इंज़माम उल हक,सलीम शेख, ऐजाज़ अहमद, अहमद रजा, मेहताब शेख, सदर सिद्दीकी, नसीम खान,फरयाद शेख एवं फिरोज़ खान ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments