Tuesday, August 4, 2026
No menu items!
Google search engine

ओलिंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट को राज्य सरकार देगी 3 करोड़ रुपए-मान सरकार ने लिया अहम फैसला

Spread the News

चंडीगढ़। खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पंजाब की नई खेल नीति जारी की है। सोमवार को विवरण जारी करते हुए हेयर ने बताया कि ओलंपिक खेलों में गोल्ड हासिल करने वाले खिलाड़ी को 3 करोड़, सिल्वर मेडल विजेता को 2 करोड़ और ब्रॉन्ज मेडल विजेता को एक करोड़ रुपए देने का फैसला किया है। पहले गोल्ड विजेता को 2.25 करोड़ व सिल्वर मेडलिस्ट को डेढ़ करोड़ रुपए मिलते थे। ब्रॉन्ज मेडल विजेता की इनामी रकम पूर्ववत एक करोड़ रुपए रखी गई है। पहले करीब 25 खेलों के पदक विजेताओं को नकद इनाम मिलते थे अब इनकी संख्या बढ़ा कर 80 से अधिक कर दी है।

राज्यभर में कुल 5000 खिलाड़ी लाभान्वित होंगे, जिसका कुल बजट 250 करोड़ बनता है। अत्याधुनिक सहूलियतों के साथ लैस राज्य स्तरीय सेंटर बनेंगे। जालंधर, माहिलपुर, मोहाली, पटियाला, लुधियाना, बठिंडा, अमृतसर के ढांचे स्टेट स्तर तक अपग्रेड होंगे। नई खेल नीति में खिलाड़ियों, कोचों के लिए अवॉर्ड और खिलाड़ियों के लिए नौकरियों का रास्ता साफ कर दिया गया है।

राज्य के हर गांव में खेल नर्सरी बनाने से लेकर स्टेट स्तर की अत्याधुनिक सहूलियतों के साथ लैस सैंटर बनेंगे। 4 किलोमीटर के दायरे में नर्सरी की स्थापना होगी, जिनमें गांवो की पंचायतों की भी अहम भूमिका होगी। पंचायतें सेंटरों के लिए जरूरत के अनुसार जमीन दी जाएगी।

स्पेशल ओलिंपिक विजेता का सम्मान 75 लाख से

नए खेल मुकाबलों में स्पेशल ओलंपिक , डफ ओलिंपिक , पैरा वर्ल्ड गेम्स के लिए 75 लाख 50 लाख और 30 लाख रुपए, बैडमिंटन के थोमस कप, ओबेर कप, बीडब्ल्यू एफ वर्ल्ड टूर फाइनल के लिए 75, 50 और 40 लाख रुपए, टेनिस के सभी ग्रैंड स्लैम के लिए 75, 50 और 40 लाख रुपए, अजलान शाह हॉकी कप 75, 50 और 40 लाख रुपए, डायमंड लीग और मान्यता प्राप्त इंटरनेशनल संस्थाओं के मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट के लिए 75, 50 और 40 लाख रुपए, डफ वर्ल्ड कप, ब्लाइंड वर्ल्ड कप 60, 40 और 20 लाख रुपए), यूथ ओलिंपिक खेल 50, 30 और 20 लाख रुपए आदि शामिल किया गया है।

मीत हेयर ने बताया कि पदक विजेता बेहतरीन खिलाड़ियों के लिए तैयार किए विशेष काडर में 500 पोस्टों की व्यवस्था जिनमें 40 डिप्टी डायरेक्टर, 92 सीनियर कोच, 138 कोच और 230 जूनियर कोच शामिल हैं। हरियाणा में 2017 कोचों के मुकाबले पंजाब में सिर्फ़ 309 कोच हैं और नई खेल नीति अनुसार 2360 कोच नियुक्त किए जाने का प्रस्ताव है।

खेल मैदान के लिए प्रत्येक गांव को 10 लाख रुपए… मीत हेयर ने बताया कि सभी उम्र वर्गों और फिजिकल फिटनेस को ध्यान में रख गांव स्तर पर खेल मैदान बनाए जाएंगे। कुल बजट की 25% वन टाइम मैचिंग ग्रांट अधिकतम 10 लाख रुपए प्रति गांव दी जाएगी। बेहतर कोचिंग, खेल समान और रिफरेशमेंट वाली क्लस्टर स्तर की 1000 खेल नर्सरियां स्थापित की जाएंगी। 25 लाख रुपए प्रति नर्सरी के हिसाब के साथ इसका कुल 250 करोड़ रुपए बजट होगा। राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने को हर जिले में 200 खिलाड़ियों के स्पोर्ट्स होस्टलों वाला जिला खेल ढांचा बनाया जाना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments