Tuesday, April 14, 2026
No menu items!
Google search engine

सिर्फ मुसलामान होना ही काफी नहीं, आपके किरदार से इस्लाम की झलक नज़र आनी चाहिएः मोैलाना उस्मान लुधियानवी

Spread the News

मदीना मस्जिद का रखा गया नींव पत्थर- इलाका निवासियों ने आपसी भाईचारे की पेश की मिसाल

संगरुर। जानकारी के अनुसार गाँव नत जिला संगरुर में ईलाका निवासियों एवं पंजाब के मशहूर मुस्लिम नेता दिलबर खान बादशाहपुर, अकबर अली, मजीद अंसारी द्वारा एक विशेष समागम का आयोजन किया गया। जिस में पंजाब के विभिन्न जिलों से अलग अलग संस्थाओं के मुखियों ने पहुंच कर अपने अपने विचार रखे। जिस में विशेष रुप से पंजाब के शाही इमाम हज़रत मोैलना उस्मान लुधियानवी, नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सीनियर जर्नलिस्ट मोैलाना अनवर अमृतसरी, कासमी, नदवी, नवाब शेर मुहम्मद खान वेलफेयर सोसाईटी के प्रधान श्री आरिफ खान,  रवि खान राष्ट्रीय जिला अध्यक्ष मुस्लिम फ्रंट पंजाब,  मुहम्मद सुहैल, मुहम्मद मुस्लिम, मुहम्मद शहजाद, मुहम्मद इकराम, मुहम्मद निसार खान,मुस्लिम महा सभा के मुखी बहादर खान धबलान, मोफर हंस स्टेट अध्यक्ष मुस्लिम फ्रंट पंजाब, शहबाज हुसेैन, जीवन सिंह  के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।

Svg%3E

Svg%3E

इस अवसर पर समागम को संबोधित करते हुए मोैलना उस्मान लुधियानवी ने कहा कि सिर्फ मुसलामान होना ही काफी नहीं, आपके किरदार से इस्लाम की झलक नज़र आनी चाहिए। वहीं मोैलाना अनवर अमृतसरी ने कहा कि मस्जिदें अल्लाह का घर हैं। इस पर किसी की इजारादारी नहीं होनी चाहिए। हम सभी को आपसी भाईचारक सांझ को मजबूत करने के लिए मजहब पर अमल करना जरुरी है। समागम के अंत में मदीना मस्जिद का नींव पत्थर रखा गया जिस के गवाह इलाका निवासियों समेत समूह धर्मों के लोग बने।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments