Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

अस्पताल में बेड से गिर कर हुई मरीज की मोैत- 4 कदम की दूरी पर नर्सों की रिसेप्शन

Spread the News

लुधियाना। लुधियाना का सिविल अस्पताल भगवान भरोसे है। यहां वार्ड लावारिस हालत में हैं। वार्डों में मरीज किस हालत में जिंदा या मरा है किसी स्टाफ को जानकारी तक नहीं। बीते रात अस्पताल की दूसरी मंजिल पर लावारिस मरीजों के लिए बने वार्ड में अज्ञात वाहन की चपेट में आए व्यक्ति को घायल अवस्था में लोगों ने दाखिल करवाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ देर बाद वह मरीज बेड से नीचे गिर गया। उसने चिल्लाने की कोशिश भी की, लेकिन किसी नर्स या कर्मचारी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया।

करीब 2 घंटा शव नीचे पड़ा रहा। हालांकि इस वार्ड से करीब 4 कदम की दूरी पर नर्सों की रिसेप्शन है। जब मौके पर मौजूद एक नर्स से पूछा गया कि क्या उन्हें पता नहीं चला कि शव जमीन पर पड़ा है तो उसने कहा कि उसे इसके बारे कोई जानकारी नहीं है। वह अभी 10 मिनट पहले ही आई है।

इसकी सूचना पर मीडिया भी अस्पताल में पहुंची। मृतक व्यक्ति की दोनों टांगों पर प्लास्टर चढ़ा हुआ था। साथ ही शव से खून निकल रहा था। इसी तरह कई अन्य मरीजों का शौच आदि वार्ड में फैला हुआ था। वार्ड से बदबू आने के कारण बाकी मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौके पर मौजूद नर्स ने अपना नाम नहीं बताया। उसने कहा कि जिस नर्स की दिन के समय ड्यूटी थी उसने उसे नहीं बताया कि लावारिस वार्ड में कोई शव जमीन पर पड़ा है। इस जवाब के बाद नर्स ने कई अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों को फोन किए, ताकि शव को उठवाया जा सके। इस दौरान नर्स ने मौके पर मौजूद एक सफाई कर्मचारी के साथ बहसबाजी की और उस पर आरोप लगाया उसने मीडिया को वार्ड में बुलाया है। करीब 2 घंटे के बाद शव लावारिस वार्ड से उठाकर मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

फिलहाल पुलिस मृतक व्यक्ति की पहचान में जुटी है। उधर इस मामले में SMO मंदीप कौर संधू से इस मामले में बातचीत की तो उन्होंने कहा कि मामला गंभीर है। लापरवाही बरतने वालों पर जरुर कार्रवाई होगी। मरीजों की सेहत के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने देंगे। वह अभी इस मामले को चैक करवा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments