Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

19 गांवों में अभी भी बाढ़ जैसे हालात- पीने के पानी को तरस रहे हैं लोग- बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप

Spread the News

तरनतारन। पंजाब के 10 जिलों में आज मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है। जबकि कुछ इलाकों में सुबह से बारिश लगी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला और शहीद भगत सिंह नगर में बारिश के आसार बने हुए हैं। जबकि अमृतसर व आसपास के इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अगले दो दिन रुक-रुक कर पंजाब में बारिश होगी। इस बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, वहीं उमस में कमी के साथ चिपचिपाहट वाली गर्मी से राहत मिलने वाली है।

स्सी बांध को बांधने का काम जारी
तरनतारन के गांव घडुंम में 100 फीट टूटे धुस्सी बांध को बांधने का काम जारी है। 19 के करीब गांवों में अभी भी पानी घुसा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले 2-3 दिनों में बांध का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद यहां के हालात सामान्य होने लगेंगे।

19 गांवों की बिजली बंद
बाढ़ का पानी अभी भी गांवों में होने के कारण 19 के करीब गांवों में बिजली अपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। आलम यह है कि 19 के करीब गांवों के लोग पीने के पानी को तरस रहे हैं। इन गांवों में सरहद के साथ सटे गांव मुठियांवाला और घडुंम के आसपास के गांव कोट बुड्ढा, कुत्तीवाला, सभरा, डुमनीवाला, गुल्लेवाला, भूरा हथर, गडियाके, जल्लोके, भाऊवाल, बंगला राय के, तलवंडी सोभा सिंह, महनेके जंड, जोध सिंह वाल और झुगियां कालू शामिल हैं।

बिजली ना होने के कारण इन इलाकों में पानी की मोटरें काम नहीं कर रही हैं। कुत्तीवाला के किसान रेशम सिंह ने कहा कि पीने के पानी की समस्या के समाधान के लिए हरिके के डेरे सुरसिंह से पानी भेजा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments