Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसे में बरनाला के युवक की मौत, ट्रॉली से हुई भयानक टक्कर

Spread the News

बरनाला, 11 सितंबर।  ऑस्ट्रेलिया से बेहद दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। यहां पर्थ और एैडिलेड के बीच मुख्य सड़क पर एक सड़क दुर्घटना हुई। यह हादसा इतना भयानक था कि बरनाला के गांव छापा के 30 वर्षीय मनप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मनप्रीत लंबे समय से अपनी पत्नी और बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रहे थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही उनके गांव और परिवार में शोक की लहर फैल गई।

परिजनों ने बताया कि मनप्रीत पिछले 6 साल से ऑस्ट्रेलिया में काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि घटना से दो दिन पहले मनप्रीत ने परिवार से बात की थी। मनप्रीत की उस समय मौत हो गई जब एडिलेड के पास सड़क पर उसकी ट्रॉली को एक अन्य ट्रॉली ने टक्कर मार दी। मनप्रीत पिछले 3 साल से वहां ट्राली चला रहा था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार को घटना के बारे में ऑस्ट्रेलिया से एक रिश्तेदार से फोन पर पता चला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments