Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

खन्ना पुलिस द्वारा अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ : गिरोह के 3 सदस्य हथियारों समेत गिरफ्तार

Spread the News

लुधियाना, 11 सितंबर। खन्ना पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मध्य प्रदेश से 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 15 हथियार बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश की अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री से पंजाब के अलग-अलग जिलों में हथियार सप्लाई किए जाते थे।

पुलिस ने फैक्ट्री में हथियार बनाने वाले शख्स और उन्हें सप्लाई करने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान खन्ना की जगत कॉलोनी निवासी विशाल कुमार और मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सिगनूर गांव निवासी वीरपाल सिंह उर्फ ​​टोनी के रूप में हुई है।

पुलिस ने इस मामले में वीरपाल को नामजद कर गिरफ्तारी वारंट हासिल कर लिया। खन्ना पुलिस की टीम ने जब मध्य प्रदेश में वीरपाल के ठिकाने पर छापा मारा तो वहां से देशी पिस्तौलें बरामद हुईं। वीरपाल अपने रिश्तेदार तकदीर सिंह के साथ असलहा बनाने का काम करता था।

तकदीर सिंह को दो महीने पहले खन्ना पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल लुधियाना जेल में बंद है। आई.जी. शर्मा ने बताया कि तकदीर और वीरपाल खुद हथियार बनाते थे और ऑन डिमांड देसी पिस्तौल बेचते थे। पुलिस इनके बाकी नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments