Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह फायर ब्रिगेड से हुए सेवामुक्त- मूसेवाला की मौत के बाद परिवार टूट चुका है बुरी तरह

Spread the News

पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सेवामुक्त हो गए हैं। वह मानसा नगर कौंसिल में फायर ब्रिगेड में कार्यरत थे। उन्होंने रिटायरमेंट के लिए मानसा EO को लेटर लिखा हुआ था। जिसे नगर कौंसिल ने मंजूर कर लिया है। मानसा नगर कौंसिल के EO तरुण कुमार ने बताया कि मानसा नगर कौंसिल की बैठक हुई। जिसमें फायर ब्रिगेड विभाग में ड्राइवर के पद पर तैनात बलकौर सिंह ने सेवानिवृत्ति का मांग पत्र दिया था। कौंसिल ने उसे स्वीकार कर लिया है। सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद परिवार बुरी तरह से टूट चुका है। पिता बलकौर सिंह सरकार से न्याय की मांग कर रहे हैं। अगले महीने मूसेवाला की बरसी के बाद बलकौर सिंह पूरे पंजाब में लास्ट राइड (थार) लोगों के बीच लेकर आएंगे। बलकौर सिंह ने रविवार को हुई जनसभा में कहा था कि बेटे की मौत में जो साजिशकर्ता हैं, उन्हें गिरफ्तार करने में सरकार ढील बरत रही है।

29 मई को हुआ मूसेवाला का कत्ल
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का 29 मई की शाम मानसा के गांव जवाहरके में कत्ल कर दिया गया था। उस वक्त वह बिना गनमैन के 2 रिश्तेदारों के साथ थार से जा रहे थे। कत्ल से एक दिन पहले ही पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती कर 2 गनमैन वापस लिए थे।कत्ल की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली। लॉरेंस गैंग के कनाडा बैठे साथी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि मोहाली में कत्ल किए लॉरेंस के कॉलेज फ्रैंड विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल का बदला लेने के लिए मूसेवाला की हत्या की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments