भोगपुर,13 अप्रैल। जानकारी के अनुसार दी लैंडमार्क स्कूल, में बैसाखी का त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया गया। प्रिंसिपल, श्रीमती धीर, ने विधार्थियों को बैसाखी के महत्व के बारे में बताया, जिससे इस खुशी के अवसर के बारे में उनकी समझ समृद्ध हुई। पारंपरिक पोशाकों में सजे हुए छात्रों को गेहूं के खेत में ले जाकर पकी हुई फसल भी दिखाई गई। अंत में विधार्थियों ने पंजाबी लोक गीतों पर भांगड़ा कर समय बांध दिया।



