जालंधर,13 अप्रैल। बैसाखी का त्योहार समृद्धि का प्रतीक है। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, जालंधर कैंट में यह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्राइमरी विंग में बैसाखी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में गिद्दा पेश करके छात्राओं के द्वारा प्रिंसीपल डॉ रश्मि विज का स्वागत किया गया। छात्रों ने खूब मौज-मस्ती की।उन्होंने विभिन्न स्टालों पर विभिन्न खाद्य पदार्थों का स्वाद लिया,खेल खेले और विभिन्न सामान भी खरीदा। प्रिंसीपल डॉ. रश्मि विज इस अवसर पर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सुपरवाइजर सिनी मल्होत्रा, कोऑर्डिनेटर्स गार्गी शर्मा, कविता, रश्मि भल्ला और अमिता राठौड़ भी उपस्थित थीं। विद्यार्थियों द्वारा बैसाखी के इतिहास से संबंधित पंजाबी गीत प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर सरदारे व करतारे के अखाड़े में छात्रों के बीच कुश्ती मुकाबले हुए । भंगड़ा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। प्री प्राइमरी विंग में भी बैसाखी का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चे पारंपरिक पंजाबी पोशाक पहनकर आए और भंगड़ा उत्सव का हिस्सा बना। विद्यार्थियों ने फिल्म देखी और बैसाखी पर्व के महत्व के बारे में जाना। उन्होंने बैसाखी पर्व पर कविताएं भी सुनाईं और खूब आनंद उठाया। इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए बच्चे अपने टिफिन में पीले रंग का खाना लेकर आए।प्रिंसीपल डॉ. रश्मि विज ने सभी विद्यार्थियों को बैसाखी की बधाई दी।




