Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

समाज सेवी संस्था नेकी की दुकान करतारपुर द्वारा होशियार बच्चों को किया गया सम्मानित

Spread the News

करतारपुर,13 अप्रैल।  समाजसेवी संस्था नेकी की दुकान करतारपुर ने आज सरकारी मिडल स्मार्ट स्कूल और सरकारी प्राइमरी स्कूल पंडोरी अराईयां में वर्ष 2023-24 के लिए पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले 24 विद्यार्थियों को आवश्यक स्टेशनरी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को फल भी वितरित किये गये। विद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे भी लगाये गये।

करतारपुर के मास्टर अमरीक सिंह ने स्कूल स्टाफ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए दिए गए सहयोग के लिए सभी स्टाफ सदस्यों की सराहना की और स्टाफ को हर सहयोग देने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर स. प्यारा सिंह ने दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए प्रति स्कूल 1000 रुपये भी दिये। इस अवसर पर स्कूल इंचार्ज स. सुरिंदरजीत सिंह,गुरप्रीत सिंह, वतिंदर कालिया, सतनाम सिंह, मैडम बलजिंदर कौर, जसपाल कौर, गुरप्रीत कौर, सरबजीत सिंह, प्यारा सिंह और स्कूल के छात्र उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments