Monday, August 3, 2026
No menu items!
Google search engine

इल्म प्राप्त करना हर मुस्लिम पुरुष और महिला के लिए जरूरी हैःमुफ्ती बिन्यामीन

Spread the News

मुज़फ्फरनगर/ जानसठ।  जानकारी के अनुसार मगरिब की नमाज के बाद कस्बा जानसठ की जामा मस्जिद मरकज में हमसाया फाउंडेशन द्वारा शिक्षा जागरूकता एवं एकता और भाईचारा पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जमीयत उलेमा जिला मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष मुफ्ती बिन्यामीन ने शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने इल्म हासिल पर जोर दिया है इसलिए मुसलमानों के लिए इल्म हासिल करना जरूरी है। अपने बच्चों को धार्मिक और आधुनिक शिक्षा देना हर मुस्लिम पुरुष और महिला का कर्तव्य है और उन्होंने विशेष रूप से मुसलमानों को वोट बनवाने और अपने वोट का सही उपयोग करने पर भी ध्यान दिलाया, वहीं मुफ्ती मुहम्मद इकबाल ने भी अपने विस्तृत भाषण में ईमान की महानता ओर एकता के महत्व बारे में बताया। उन्होंने युवाओं को भावनाओं से परे काम करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने विशेष रूप से मुस्लिम लड़कों और लड़कियों के लिए धार्मिक शिक्षा की आवश्यकता की ओर तवजह दिलाई है। ताकि ईमान की महानता उनके दिलों में बस जाएं , आख़िर में मुफ्ती बिन्यामीन की दुआ के साथ कार्यक्रम ख़त्म हुआ.
विशेष रूप से डाक्टर मौहम्मद आबिद मुफ्ती कमर मोलान शाहिद नदवी मौलाना मूसा कुरैशी, डाक्टर साजिद,अमीर हम्ज़ा, मौहम्मद अरकान मौहम्मद दानिश मौहम्मद आमिर मुहम्मद सादिक क़ुरैशी और तमाम इमामों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments