फिरोजपुर, 9 अक्तूबरः पंजाब सरकार और डीजीपी के सख्त निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। इस संबंध में एसएसपी दीपक हिलोरी के निर्देशन में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने गांव फिरोजशाह निवासी अर्शदीप कुमार से 2500 नशीली गोलियां बरामद की थीं और अब आरोपी की 22 लाख की अवैध संपत्ति भी पुलिस अधिकारियों ने जब्त कर ली है।
डीएसपी देहाती संदीप सिंह, घल खुर्द थाना प्रभारी गुरजंट सिंह ने अर्शदीप के घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया। इसके साथ ही 13 तस्करों की अवैध संपत्तियों को जब्त करने का आदेश नई दिल्ली में संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है।



