विधान सभा चुनाव 2023 : इस साल के अंत महीने में देश के पांच राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने की पूरी-पूरी उम्मीद है। आज दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग इन राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीख की घोषणा करने वाला है।चुनाव आयोग ने शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ पर्यवेक्षकों की बैठक की।
पांच राज्यों की 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का आज ऐलान होने वाला है। भारतीय चुनाव आयोग ने आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल इस साल 17 दिसंबर को खत्म हो रहा है।वहीं, तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जनवरी में खत्म होगा।



