Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

क्या पीले दांतों के कारण आप भी है शर्मिंदा, तो आज़माये ये 5 घरेलू नुस्खा…

Spread the News

नई दिल्ली। दांतों का पीलापन कोई बड़ी प्रॉब्लम भले ना हो लेकिन इसके कारण कई बार लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ जाता है। कहीं स्कूल, कॉलेज या ऑफिस में पीले दांतों के कारण आपको बेइज्जती महसूस हो सकती है।

पीले दांत होने के कारण आप कहीं सामुहिक जगहों में खुलकर हंस भी नहीं सकते हैं। सफेद और चमकदार दांत आपकी मुस्कुराहट को भी आकर्षक बना देती हैं। आइए आज हम आपको दांतों का पीलापन हटाने के कुछ घरेलू नुस्खे बताते हैं..

1.नींबू और संतरे के छिलके: नींबू और संतरे के छिलके चबाएं या फिर उन्हें दांतों पर रगड़ना दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए बेहद लाभकारी है। यह प्रक्रिया आप हफ्ते में कम से कम दो बार कर सकते हैं। इससे दांतों का पीलापन हटाने में आपको मदद मिलेगी।

2. नारियल तेल: एक रिपोर्ट के अनुसार, नारियल का तेल दांतों का पीलापन हटाने के लिए फायदेमंद होता है। कोकोनट ऑयल या तिल के तेल को दांतों पर लगाकर रगड़ने से पीलापन दूर होता है। नियमित तौर पर कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल करने से दांतों को सड़न से बचाया जा सकता है।

3.नीम की दातुन: दांतों की सफाई के लिए नीम की दातुन अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। प्रतिदिन नीम की दातुन का इस्तेमाल करने से एक हफ्ते में ही आपके दांत सफेद और चमकदार दिखने लगेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कई लोग नीम की दातून करते हैं। यह दांतों के लिए फायदेमंद हैं।

4.बेकिंग सोडा: बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से दांतों का पीलापन हटाया जा सकता है। इसके लिए आप, बेकिंग सोडा और नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इसके बाद रोजाना नींबू और बेकिंग सोडा का पेस्ट उंगलियों की बजाय टूथ ब्रश की मदद से दांतों पर लगाकर टूथपेस्ट की तरह अच्छे से मल लें और कुछ सेकंड के बाद ही मुंह को साफ कर लें। इससे दांतों के पीलापन से छुटकारा मिल सकता है।

5.एप्पल साइडर विनेगर: एप्पल साइडर विनेगर दांतों का पीलापन हटाने के लिए बेहद मददगार है। इसके सही से उपयोग करने पर मुंह के अंदर बैक्टीरिया को मारने और दांतों का पीलापन हटाने के लिए यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। एप्पल साइडर विनेगर को पानी में मिलाकर इस्तेमाल करना चाहिए। इससे दांतों का पीलापन हटता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments