Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

भारत-पाक सीमा पर होने वाली घुसपैठ को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों को देख कियारा हुई प्रभावित

Spread the News

कियारा आडवाणी पंजाब से मुंबई वापस लोैटीं, अपने नाम का पेड़ लगाया

अमृतसर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर चौकस बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) जवानों के साथ शूट करके एक्ट्रेस कियारा आडवाणी मुम्बई लौट गई हैं। कमांडो लुक में BSF के जवानों के साथ उन्होंने सरहद का दौरा किया। दरअसल, कियारा एक दिन के स्पेशल शूट के लिए अमृतसर पहुंची थीं, जहां उन्होंने एक पूरा दिन BSF के जवानों के साथ एक सैनिक के तौर पर बिताया।

रविवार शाम अमृतसर पहुंची कियारा आडवाणी ने सबसे पहले अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी को देखा। दोनों देशों के जवानों के जोश को देख कर वह काफी उत्साहित हुई थी। उन्होंने रिट्रीट सेरेमनी करने वाले सैनिकों के साथ तस्वीरें भी लीं। इसके अगले ही दिन सुबह से कियारा ब्लैक पैंट्स व टॉप के साथ कमांडो लुक में BSF जवानों की एक टुकड़ी के साथ मिल गई। कियारा इस दौरान सरहद पर गश्त कर रहे जवानों के साथ-साथ चली। चिपचिपाती गर्मी में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाया। सरहद पर जवानों के काम करने के तरीकों को जाना। इतना ही नहीं, भारत-पाक सीमा पर होने वाली घुसपैठ को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों को देख कियारा काफी प्रभावित हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments