Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

बदमाश ने फैक्ट्री कर्मचारी को चाकूओं से गोदा, खून से लथपथ व्यक्ति ने तोड़ा दम

Spread the News

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले में फोकल पॉइंट इलाके में चाकूओं से गोद कर एक व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया है। प्राथमिक जांच में मामला लूट कर लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है। इलाके में लगे CCTV कैमरे आदि भी चैक किए जा रहे हैं। देर रात फोकल पॉइंट फेस-8 में BH इंजीनियरिंग कंपनी में काम करने वाला सिद्धार्थ यादव किसी काम से फैक्ट्री से बाहर जा रहा था। अचानक एक बदमाश ने उस पर चाकू से हमला कर लिया। खून से लथपथ सिद्धार्थ को देख लोगों ने शोर मचाया।

शोर मचने पर आरोपी भाग गया। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। घायल सिद्धार्थ यादव को लोग ही सिविल अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार, चाकू के घाव इतने गहरे थे कि वह उसे सह न सका। मृतक सिद्धार्थ मूलरूप से गांव गुनपूर पूरवा जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। SHO अमनदीप बराड़ के मुताबिक, पुलिस कातिल की तलाश कर रही है। उसने लूटपाट के इरादे से हमला किया। कातिल को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments