Tuesday, April 14, 2026
No menu items!
Google search engine

मदरसा सादिकुल अमीन नियु गुलाबी बाग लुधियाना की वार्षिक परीक्षा संपन्न

Spread the News

मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी एवं कारी नूर मुहम्मद ने छात्रों को बांटे पुरस्कार 

Svg%3E

लुधियाना 7 मार्च। मदरसा सादिक उल अमीन न्यू गुलाबी बाग टिब्बा रोड  लुधियाना  में  पढ़ने वाले  छात्र और छात्राओं की वार्षिक परीक्षा संपन्न हुई। मदरसे के संचालक कारी नूर मुहम्मद ने संवाददाता से बात करते हुए कहा कि वार्षिक परीक्षा के अवसर पर एक पुरस्कार समारोह  भी आयोजित किया गया  एवं मदरसा के छात्र व छात्राएं  सादिका, जोया, अलीशा, अर्शी, अली शान, मुहम्मद फरहान एवं शायान को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरित किये गये।

विशिष्ट अतिथि मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी मुफ्ती  ए शहर व जमीयत उलेमा लुधियाना के अध्यक्ष ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक धार्मिक मदरसा की छात्रा के रूप में आपकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि आप अपने कार्यों और चरित्र के माध्यम से समाज में  एक उदाहरण और एक आदर्श सिद्ध हों। उन्होंने कहा कि शरीयत और सुन्नत के प्रति आपकी मजबूत प्रतिबद्धता माता-पिता और विशेषकर नई पीढ़ी पर सबसे अच्छा प्रभाव डालेगी।

मौलाना मुहम्मद नाजिम मोहतमिम मदरसा अरबिया फैजुल-कुरान ककराला सेक्टर 80 फेस 2 नोएडा जिला गौतम बुद्ध नगर ने मदरसा सादिकुल अमीन की शिक्षा प्रणाली में अपना विश्वास व्यक्त किया और मदरसे के छात्रों को मूल्यवान निर्देशों और दुआओं से नवाजा।

कारी नूर मोहम्मद मोहतमिम मदरसा सादिकुल अमीन नयू गुलाबी बाग ने यह भी बताया कि दौर के छात्र रमजान उल मुबारक के दौरान मदरसे में रहेंगे, रमजान के महीने में शिक्षा जारी रहेगी और मदरसे के प्रांगन में  तरावीह में कुरान सुनने- सुनाने की उचित व्यवस्था भी होगी। इस अवसर पर अन्य के अलावा  हाफिज मोहम्मद असलम बुढाना, मौलवी मुहम्मद सादिक मुतअल्लिम जामिया फलाह-ए दारैन इस्लामिया बिलासपुर मुजफ्फरनगर यूपी और मौलवी मुहम्मद तालिब मुतअल्लिम जामीयत उल-इमाम सरहिंदी सोनीपत हरियाणा विशेष रुप से मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments