करतारपुर: 7 मार्च। समाजसेवी संस्था नेकी की दुकान करतारपुर की ओर से श्री जगीरी लाल लुंबा मेमोरियल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ढिलवां में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्री मति अंजू शर्मा (प्रिंसिपल श्री जगीरी लाल लूंबा मेमोरियल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढिलवां), श्री मति रश्मी सुधीर (मुख्याध्यापिका सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल ढिलवां), मैडम सपना (प्रबंधक पंजाब एंड सिंध बैंक, ढिलवां), मैडम गीता ( पंजाब एंड सिंध बैंक, ढिलवां) और मैडम ज्योति बाला (सरकारी एलीमेंट्री स्कूल, ढिलवां) को पौधे देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विशेष रूप में पहुंचे श्री मनोज कुमार (सी.एच. टी.ढिलवां) को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मास्टर अमरीक सिंह ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और कहा कि महिलाएं अपनी मेहनत और साहस के दम पर हर क्षेत्र में अपना स्थान बनाने में सफल हुई हैं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान और उपलब्धियों को सभी के सम्मुख रखने के उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर मैडम अंजू शर्मा, हरतेजिंदर सिंह, अमरीक सिंह, मनोज कुमार, रश्मी सुधीर, सपना, गीता, ज्योति बाला, अनु कुमारी, जसलीन कौर, कमलजीत कौर, नीतू जोशी, कविता आहूजा, सीमा, नवेदिता, लखिंदर कौर, अमनदीप कौर , प्रभजोत कौर, मंजीत कौर, बरिंदरजीत कौर, जसपिंदरजीत सिंह, राजेश सरीन, सरबजीत सिंह, राजविंदर सिंह और अन्य मौजूद थे।




