Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

अमृतसर : माता-पिता के इकलौते बेटे की छबील सेवा के दौरान करंट लगने से मौत, पीड़ित परिवार ने शव को मेले के बीच रखा

Spread the News

झबाल। गंडीविंड गांव में चल रहे मेले के दौरान पानी पिला रहे एक बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव गंडीविंड स्थित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में बाबा हीरा दास जी के गुरुद्वारा साहिब में मेला चल रहा था।

गुरुद्वारे के बाहर छबील पर लोगों को ठंडा पानी पिलाने की सेवा कर रहे जर्मन सिंह के बेटे 14 वर्षीय लड़के हरमन सिंह को पंखे के तार से करंट लग गया, जिसे तुरंत झबाल के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां बच्चे की मौत हो गई।

पता चला कि हरमन सिंह माता-पिता का इकलौता बेटा था। उधर, परिजनों व ग्रामीणों ने बच्चे के शव को मेला स्थल पर रखकर शिरोमणि कमेटी से मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है, वहीं बीड़ बाबा के मैनेजर राजिंदर सिंह टोहड़ा ने बुड्ढा साहिब जी, जिनके अधीन यहाँ का प्रंबध है तो उन्होंने कहा कि परिवार की मांग के अनुसार परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाएगी और वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments