Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

अमृतसर : गुप्तांग में छुपाकर ला रहा था सोना, चेकिंग के दौरान एयरपोर्ट पर गया पकड़ा

Spread the News

अमृतसर। एयरपोर्ट पर चेकिंग दौरान एक यात्री से 808 ग्राम सोना बरामद हुआ। यात्री अधिकारियों को चकमा देने के लिए गुप्तांग में सोना छिपा कर ला रहा था। सूत्रों के मुताबिक बॉडी स्कैनर में चेकिंग के दौरान अधिकारियों को शक पड़ा की यात्री ने अपने गुप्तांग (मलाशय) में सोना जैसी कोई वस्तु छिपाई है।

यात्री की जब चेकिंग की तो गुप्तांग से पेस्ट कर छिपाया सोना मिला। जिसकी कीमत 49.12 लाख रुपए है। फिलहाल अधिकारियों ने सोना जब्त कर लिया है। यात्री से पूछताछ चल रही है कि वह सोना कहां से लाया था। उसने ये सोना किसे डिलीवर करना था। अधिकारियों के मुताबिक यात्री को अभी हिरासत में रखा हुआ है। फिलहाल अधिकारियों द्वारा यात्री की पहचान उजागर नहीं की गई। मामले की जांच कर रहे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments