दरभंगा। जहां पत्नी-पत्नी शादी होने के बाद अक्सर सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करते हुए हर एक दूसरे के सुख-दुख के साथी बन अपना जीवन बिताते हैं, वहीं दूसरी तरफ समाज में ये भी देखा जाता है कि अक्सर शादी के दो चार साल बाद यदि जिस दम्पति का रिश्ता बेहतर नहीं होता है, वो अलग हो जाते हैं लेकिन बिहार से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबकों चौंका दिया।
शादी के बाद जीवन के अंतिम पड़ाव में आकर एक बुजुर्ग दम्पति ने अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। मामला दरभंगा जिला से जुड़ा है। बिरौल थाना क्षेत्र के अरघा गांव में मंगलवार को पति ने कुदाल से काट काट कर पत्नी की हत्या कर दी, इसके बाद खुद भी फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना मिलने पर पहुंची बिरौल थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर कुसुम लाल मंडल (55) और उनकी पत्नी विमल देवी (50) के बीच घरेलू विवाद हुआ। इस विवाद के बाद कुसुम लाल मंडल ने कुदाल से अपनी पत्नी को काट डाला। जब तक लोग जुटते उससे पहले वह कमरे में जाकर फंदे से लटक गया। आक्रोशित लोगों ने जब कुसुम लाल मंडल को पकड़ने के लिए घर में गए तो उसे फंदे से झूलते हुए देख अवाक रह गए।
पल भर में पति-पत्नी की मौत हो गई। खबर से परिजन के साथ-साथ पूरे गांव में मातम छा गया। जानकारी के मुताबिक गांव में पति-पत्नी अकेले घर में रहते थे क्योकि बड़ा बेटा बिहार पुलिस में कार्यरत है। सीतामढ़ी जिला में वो तैनात है। वहीं छोटा बेटा समस्तीपुर में रहकर पढ़ाई करता है।



