मदरसा दारुल उलूम अरशदिया में अज़ीमुशशान जलसे में विभिन्न उलेमाओं ने किये बयान
जालंधर। जमशेर खास जालंधर में जलसे का बहुत शानदार प्रोग्राम हुआ,जिसमें दारुल उलूम देवबंद से मुफ्ती अब्दुल रऊफ साहब,मुफ्ती आज़म पंजाब, मुफ्ती इरतिकाउल हसन साहब,मुफ्ती अतहर साहब देवबंद,मुफ्ती मुनव्वर हसन साहब शामली,जलसे में मुफ्ती अब्दुल रऊफ साहब ने अपने बेहतरीन दीनी बयान के बाद कुरान शरीफ की कुछ आयतें किरात के साथ जलसे में मौजूद अवाम को सुनाई।
जिसे सुनकर लोग यह सोचने वह कहने को मजबूर हुए की ऐसे बुजुर्ग बार-बार आने चाहिए । मुफ्ती ए आजम पंजाब मुफ्ती इरतिकाउल हसन साहब ने अपने बयान से आवाम को बेहतरीन नसीहतें की। मुफ्ती अतहर देवबंदी साहब साहब ने अपने बयान के बाद अवाम व देश के लिए रो रो कर खुदा से दुआएं मांगी। मुफ्ती मुनव्वर हसन साहब ने अपनी पूरी जिम्मेदारी से माइक संभाला। जलसे में मौजूद पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के पंजाब अध्यक्ष अख्तर सलमानी, राष्ट्रीय महासचिव आकिब जावेद सलमानी, पंजाब प्रधान अयूब सलमानी सहित ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
पंजाब अध्यक्ष अख्तर सलमानी ने मदरसा को एक और कंप्यूटर देने की घोषणा की और सभी लोगों ने मदरसा के नाजिम कारी आज़म साहब व पढ़ने वाले बच्चों की हौसला अफज़ाई और दीनी माहौल और मदरसे की भरपूर तारीफ की और तलबा को दुआएं दी।



