शाही इमाम उसमान लुधियानवी, मोैलाना अनवर अमृतसरी, ए.डी.जी.पी फय्याज़ फारुकी,डिप्टी कमिश्नर श्री शौकत अहमद पारे ,विधायक जमील-उर-रहमान,सी.ई.ओ श्री लतीफ अहमद थिंद समेत अहम शख्सियतें होंगी शामिल
बठिंडा। बड़ी जामा मस्जिद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुहम्मद हनीफ खान, वाइस उप-अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ खान,प्रधान मुहम्मद हुसैन ने संयुक्त रूप से पंजाब टाइमज़ न्यूज़ को जानकारी देते हु्ए कहा कि 19 मार्च को डब वाली रोड बठिंडा शहर में सरब धर्म सांझ सम्मेलन और मस्जिद-ए-फैज का उद्घाटन समारोह होने जा रहा है।
जिस में शाही इमाम पंजाब मोैलाना उसमान लुधियानवी ,नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फरंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष,सीनीयर जर्नलिसट,फखर-ए-पंजाब,नोैजवान आलिम-ए-दीन मोैलाना अनवर अमृतसरी,कासमी,नदवी, ए.डी.जी.पी जनाब फय्याज़ फारुकी, श्री शौकत अहमद पारे डिप्टी कमिश्नर बठिंडा , श्री जमील-उर-रहमान विधायक मलेरकोटला, श्री लतीफ अहमद थिंद सी.ई.ओ पंजाब, मुफ्ती मुहम्मद खलील कासमी मुफ्ती ए आजम पंजाब, श्री मुफ्ती मुहम्मद यूसुफ कासमी , श्री हंस राज मोफर राज्य अध्यक्ष मुस्लिम फ्रंट पंजाब, श्री बहादुर खान धबलान अध्यक्ष मुस्लिम महासभा पंजाब,एडवोकेट नईम खान राज्य अध्यक्ष मुस्लिम संगठन पंजाब, दिलबर खान बादशाहपुर अध्यक्ष कोैम दी सांझ मिशन पंजाब, आरिफ खान अध्यक्ष नवाब शेर मुहम्मद खान वेलफेयर सोसाइटी मालेरकोटला, मुहम्मद आसिफ राज्य अधिकारी बठिंडा, सरदार मनप्रीत सिंह बादल पूर्व वित्त मंत्री पंजाब और कई अन्य सम्मानित व्यक्ति शामिल हो रहे हैं।
इस अवसर पर बड़ी जामा मस्जिद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुहम्मद हनीफ खान, वाइस उप-अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ खान ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस समागम का मकसद जहाँ मस्जिद -ए- फैज़ के उदधाटन से रब की इबादत ओैर उस की बंदगी करने का रुजहान बढ़ाना है वहीं इस समागम से पंजाब मे आपसी भाइचारक सांझ को और मज़बूती मिले उस के लिए यह एक छोटा सा प्रयास है।



