अमृतसर/मालेरकोटला। जमात ए इसलामी हिंद के केंद्रीय नेतृतव अमीर जमात सय्यद सआदतुल्लाह हुसैनी साहिब की अगुवाई में एक प्रतिनिधी मंडल ने जिस में मुहीयुद्दीन शाकिर साहिब, मुहम्मद अहमद साहिब, अब्दुल जब्बार सिद्दीकी साहिब, लईक अहमद खान के साथ पंजाब के अमीर ए हलका अब्दुस शकूर साहिब भी उपस्तिथ थे, ने श्री हरमिंदर साहिब अमृतसर में पहुंच कर पंजाब मे सामूहिक भाईचारा को मज़बूत करने, सामप्रदायक सोहार्द को बरकरार रखने समेत विभिन्न मुद्दों पर वहाँ के गणमानय वयक्तियों से मुलाकात कर चर्चा की।



