मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंजाब के शाही इमाम हजरत मोैलाना उस्मान लुधियानवी ने विशेष अतिथि के रुप में की शिरकत
जलसे की कार्वाही कारी मुहम्मद याकूब, एवं मुफ्ती जकीउल्लाह कासमी द्वारा करवाई गई सम्पनन
पटियाला 12 नवम्बर। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनसूरपुर छींटावाला नाभा पटियाला में एक भव्य समागम का आयोजन किया गया। जिस में पंजाब की प्रसिद्ध हस्तियों ने शिरकत की। जिस में विशेष रुप से मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंजाब के शाही इमाम हजरत मोैलाना उस्मान लुधियानवी, मोैलाना जावेद नदवी, मोैलाना वली शिमाली,मुफ्ती अफरोज़, मुफ्ती रिजवान समेत बड़ी संख्या में उलमा एवं गाँव निवासियों ने शिरकत की। समागम उपरांत मस्जिद के निर्मान कार्य को भी अंजाम दिया गया। जिक्रयोग है कि पूरे जलसे की कार्वाही कारी मुहम्मद याकूब, एवं मुफ्ती जकीउल्लाह कासमी द्वारा सम्पनन करवाई गई।अंत में विशेष अतिथियों को सम्मानित भी किया गया।



