Home अन्य Media दिवाली की खुशियां बदली मातम में: ट्रैक्टर की चपेट में आने से...

दिवाली की खुशियां बदली मातम में: ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक्टिवा सवार महिला की दर्दनाक मौत

Svg%3E
Spread the News

अबोहर, 13 नवंबर | यहां एक मनहूस खबर सामने आई है। अबोहर में एक परिवार की दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। देर रात सीतो रोड पर रेलवे फाटक के पास ट्रैक्टर के साथ टक्कर होने से एक महिला की मौत हो गई।

मृतक की पहचान कैलाश नगर निवासी चरणजीत कौर के रूप में हुई है। चरणजीत अपने पति प्रीतपाल सिंह के साथ एक्टिवा पर सवार होकर बाजार जा रही थी। जब दंपत्ति सीतो रोड पर रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो स्पीड ब्रेकर के कारण वह उछलकर नीचे गिर गईं, जिसके बाद पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी।

गंभीर रूप से घायल चरणजीत को उसके परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।