विद्यार्थियों ने मेहंदी ,रंगोली,दिया डेकोरेशन,थाली डेकोरेशन, लैंप डेकोरेशन, तोरण मेकिंग ,लटकन मेकिंग प्रतियोगिताओं मे भाग लेकर बांधा समां
जालंधर12 नवम्बर। जानकारी के अनुसार पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस में आज तेजस्वी सदन के द्वारा प्रार्थना सभा में दिवाली मनाई गई। लघु नाटिका के माध्यम से प्रदूषण रहित दिवाली मना कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया। प्री प्राइमरी विंग में विद्यार्थी रंग-बिरंगे कपड़ों में सज कर आए। यूकेजी व पहली कक्षा के विद्यार्थियों ने रामायण की कहानी को प्रस्तुत किया।
प्राइमरी विंग में लघु नाटिका व नृत्य के द्वारा विद्यार्थियों को ‘ग्रीन दिवाली क्लीन दिवाली ‘ मनाने का संदेश दिया गया
सोशल वेलफेयर क्लब के अध्यापकों व विद्यार्थियों के द्वारा दिवाली के अवसर पर गुरु नानक वृद्धाश्रम बुढियाना में जरूरत का सामान दिया गया।
प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज ने भी विद्यार्थियों को प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का संदेश दिया व औरों के जीवन में खुशियां लाने के लिए प्रेरित किय। दिवाली के मौके पर स्कूल में विद्यार्थियों में मेहंदी ,रंगोली,दिया डेकोरेशन,थाली डेकोरेशन, लैंप डेकोरेशन, तोरण मेकिंग ,लटकन मेकिंग प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं और विद्यार्थियों ने अपनी कक्षा को दिवाली के मौके पर सजाया।




