Sunday, November 22, 2026
No menu items!
Google search engine

दिवाली की रात एक 25 साल की लड़की की हुई खौफनाक मौत, हादसे में उसका सिर शरीर से हुआ अलग

Spread the News

पटियाला, 2 नवंबर | दिवाली की रात पटियाला में एक भयानक हादसा हुआ, जिसमें कार चला रही 25 साल की लड़की का सिर धड़ से अलग हो जाने के कारण उसकी भयानक मौत हो गई। मृतक लड़की का नाम श्वेता बताया जा रहा है। वह सरहंद शहर में काम करती थी, जहां से वह अपने एक सहकर्मी के साथ वापस अपने घर पटियाला आ रही थी। रास्ते में केंद्र सरकार द्वारा पारित परियोजना के तहत काटे जा रहे पेड़ों से गाड़ी टकरा गयी और यह भयानक हादसा हो गया।

हादसे में मरने वाली लड़की की उम्र करीब 25 साल थी और उसकी शादी एक साल पहले ही हुई थी। मालूम हो कि श्वेता की 2 महीने पहले ही नौकरी लगी थी। दिवाली की रात करीब 1 बजे श्वेता काम से घर लौट रही थीं, लेकिन रास्ते में हादसा हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments