Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

युसूफ मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी द्वारा छठे हिफ्ज व तजवीद के प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the News

दारुल उलूम मालेरकोटला पंजाब के छात्र हाफिज मेहताब को मिला पहला स्थान

विधायक डॉ. जमील-उर-रहमान और मुफ्ती ए आजम पंजाब मुफ्ती इरतिकाउल हसन कांधलवी ने वयक्त की प्रसन्नता

मालेरकोटला,5 नवम्वर। प्रसिद्ध धार्मिक विद्वान, मुफ्ती अब्दुल मलिक कासमी मोहतमिम दारुल उलूम मालेरकोटला व अध्यक्ष जमीयत उलमा जिले संगरूर ने संवाददाता से बात करते हुए कहा कि पंजाब की सामाजिक संस्था यूसुफ मेमोरियल वेलफेयर सोसाईटी की ओर से 6वीं कुरान और ताजवीद प्रतियोगिता मुफ्ती इरतिकाउल हसन कांधलवी एवं खालिद थिंद के मार्गदर्शन में मस्जिद हमजा निशात कॉलोनी में आयोजित की गई।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जमीलुर रहमान विधायक मालेरकोटला शामिल हुए, अध्यक्षता मुफ्ती मुहम्मद खलील कासमी ने अंजाम दिये। मुफ्ती मुहम्मद नजीर कासमी, नगर परिषद की अध्यक्षा श्रीमती नसरीन अशरफ के पति अशरफ अब्दुल्ला अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस छठी प्रतियोगिता में मालेरकोटला जिले के मदरसों और मकतबों के छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और इस प्रतियोगिता में हकमिय की भूमिका मुफ्ती इरतिकाउल हसन कांधलवी, कारी मुहम्मद दिलशाद कासमी, कारी मुहम्मद अनवार कासमी और कारी मुहम्मद अरशद कासमी ने निभाई। एवं मुफ्ती अब्दुल मलिक कासमी मोहतमिम दारुल उलूम मलेरकोटला उद्घोषक रहे।

डॉ. जमीलुर रहमान विधायक मालेरकोटला ने इस अवसर पर एक बहुत ही महत्वपूर्ण अध्यक्षीय भाषण दिया, उन्होंने सोसाईटी के अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि इस तरह के उज्ज्वल आयोजन हमारे दिल और आत्मा के लिए संतुष्टि का मुख्य स्रोत हैं और पवित्र कुरान के साथ सच्ची प्रतिबद्धता ही के परिणामस्वरूप हमारा यह सामान्य मानव समाज एक इस्लामी समाज में परिवर्तित होगा

गुलरेज खालिद थिंद ने कहा कि इस छठी प्रतियोगिता में दारुल उलूम मालेरकोटला के छात्र मुहम्मद मेहताब ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि मदरसा फैजुल उलूम नाभा रोड के छात्र मुहम्मद अरशद और मकतब अल-फुरकान के छात्र मुहम्मद अमीन ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता रात करीब 11:00 बजे के करीब जमीयत उलेमा पंजाब के अध्यक्ष मुफ्ती खलील कासमी की दुआ के साथ समाप्त हुई और इस अवसर पर मालेरकोटला जिले के कई शैक्षणिक, धार्मिक, राष्ट्रीय और सामाजिक हस्तियों ने भाग लिया। जिन में कारी मुहम्मद रफीक, मुफ्ती मुहम्मद यूनुस, मुहम्मद आसिफ जेबी, एडवोकेट गुलरेज़, जहूर अहमद चौहान, डॉ. मुहम्मद अनवर जोशी, मुहम्मद सलमान, मुहम्मद तनवीर, कारी मुहम्मद तल्हा, कारी मुहम्मद आकिब, कारी गुलबहार, कारी मुहम्मद उस्मान, कारी मुहम्मद इकराम, अब्दुल हलीम (एमडी मल्कोवेल) मुहम्मद जाफर जिला सदर, अब्दुस शकूर प्रधान किला, यासिर अरफात और मुहम्मद यासीन आदि के नाम शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments