अमृतसर, 2 नवंबर | पंजाब में बढ़ते प्रदूषण और कम विज़ीबिलटी के कारण श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सोमवार को खराब दृश्यता के कारण अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरने वाली तीन उड़ानों को चंडीगढ़ की ओर मोड़ना पड़ा। इन उड़ानों में एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान के साथ-साथ दो घरेलू उड़ानें भी शामिल थीं।
शनिवार दोपहर को अमृतसर में प्रदूषण का स्तर बढ़कर 336 AQI हो गया। अमृतसर और इसके आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता काफी खराब हो गई है, जिससे दृश्यता में भारी कमी आई है। प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है, जिससे उड़ानों के संचालन पर भी असर पड़ रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन फ्लाइट्स को चंडीगढ़ डायवर्ट करने का फैसला लिया है।



