Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

लंदन में 79 साल के सिख बुजुर्ग ने किया अपनी पत्नी का कत्ल, हुई 15 साल की कैद

Spread the News

लंदन, 2 नवंबर। पूर्वी लंदन के बरतानिया शहर में 79 वर्षीय एक सिख व्यक्ति को अपनी पत्नी की हत्या के मामले में कम से कम 15 साल जेल की सजा सुनाई गई है। तरसेम सिंह को अपनी 77 वर्षीय पत्नी माया देवी की हत्या का दोषी मानने के बाद स्नेस्ब्रुक क्राउन कोर्ट ने सजा सुनाई थी। अपराधी ने खुद थाने जाकर पुलिस को अपनी पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। इसके बाद अधिकारी तुरंत उसके घर गए और देखा कि माया फर्श पर गिरी हुई है। माया को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया और पोस्टमार्टम में मौत का कारण सिर में चोट लगना सामने आया। आरोपी ने यह नहीं बताया कि उसने हत्या क्यों की। एक बेटे और दो बेटियों के माता-पिता तरसेम सिंह और माया दोनों भारतीय मूल के हैं और 50 साल से ब्रिटेन में रह रहे थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments