Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना: छुट्टी पर आए फौजी की तेजधार हथियारों से हत्या, भाई की जागो में नाचते वक्त हुआ था झगड़ा

Spread the News

लुधियाना, 2 नवंबर | लुधियाना के गांव में छुट्टी पर आए फौजी की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छुट्टी पर आया सिपाही अपने चाचा के लड़के के जागरण में गया था और वहां डांस करते समय उसका कंधा दूसरे युवक से छू गया, जिसे लेकर झगड़ा हो गया।

इसके बाद उक्त युवक अपने अन्य साथियों को लेकर आया और उन्होंने सिपाही पर हमला कर दिया। उक्त युवकों ने फौजी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे छुट्टी पर आए फौजी मलकीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि फौजी मलकीत सिंह की 9 माह की बेटी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस-प्रशासन से न्याय की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments