नई दिल्ली, 2 नवंबर। इंस्टाग्राम, जो अपने इनोवेटिव फीचर्स के लिए जाना जाता है, ‘एआई फ्रेंड’ नामक एकनए फीचर के साथ प्रयोग कर रहा है जो यूजर्स को अपने हिसाब से एआई द्वारा काल्पनिक मित्र बनाने में सक्षम बनाता है। यह एआई फ्रेंड सवालों का जवाब दे सकता है, विचारों पर विचार-मंथन कर सकता है और चुनौतियों का समाधान कर सकता है। इसके अलावा यूजर्स अपने एआई फ्रेंड के जेंड़र, उम्र, जाती और रुचियों को अपने हिसाब से रख सकेंगे, साथ ही उनका नाम और एक अवतार का भी चयन कर सकते हैं। हालाँकि, एआई तकनीक और फीचर की रिलीज़ के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
यह जानना जरूरी है कि मार्केट में पहले से उपलब्ध एआई बॉटस को कईं विवादों का सामना करना पड़ा है, जैसे स्नैपचैट का ‘माई एआई’ बॉट नाबालिगों को संवेदनशील विषयों पर भी सलाह देता है।




