Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

रेलवे पुल के नीचे जमी 10 फीट मिट्टी ने किसानों की बढ़ा दी है चिंता

Spread the News

सुल्तानपुर लोधी। (डा सुनील धीर)  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर 12 जून को कैबिनेट मंत्री मीत हेयर की अध्यक्षता में गिद्दरपिंडी से फिल्लौर तक सतलुज नदी धूसी बांध पर पक्की सड़क बनाने के लिए बैठक हो रही है। इस बैठक से पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं पर्यावरणविद संत बलबीर सिंह सीचेवाल, लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू, विधायक श्रीमती इंद्रजीत कौर मान व धर्मकोट विधायक दविंदरजीत सिंह व जिला प्रशासन के अधिकारियों के नेतृत्व में आज गिद्दरपिंडी रेल के नीचे 10 से 12 फुट खुदाई पुल से जमी हुई मिट्टी को बाहर निकालने के लिए की गई।

गिद्दरपिंडी नदी किनारे के इलाके के लोगों की मांग है कि बारिश से पहले रेलवे पुल के नीचे जमी मिट्टी हटा दी जाए।
संत बलबीर सिंह सीचेवाल, सुशील रिंकू, बीबी इंद्रजीत कौर और दविंदरजीत सिंह ने मौके पर मौजूद जिले के अतिरिक्त उपायुक्त वरिंदरपाल सिंह बाजवा, एसडीएम शाहकोट व ड्रेन विभाग के अधिकारियों को पुल के नीचे से अविलंब मिट्टी हटाने के सख्त निर्देश दिए। अधिकारियों की मानें तो 26 जून को टेंडर निकाले गए हैं। इन नेताओं ने कहा कि पुल के नीचे से लगातार मिट्टी हटाने की जरूरत है जिसे बाढ़ से पहले हटा लिया जाए।

अब जबकि देश में मानसून का आगमन हो चुका है और जुलाई की शुरुआत में ही पंजाब में मानसून के आने की संभावनाएं हैं। संत सीचेवाल ने कहा कि 2019 में बाढ़ के दौरान पंजाब सरकार को 1200 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा था। संत सिचेवाल ने कहा कि धूसी बांध पर करीब 90 किलोमीटर सड़क बनने से इस क्षेत्र के लोगों को बड़े पैमाने पर लाभ होगा और शहरों में ट्रैफिक की समस्या कम होगी। इसके बाद संत बलबीर सिंह सीचेवाल व सुशील रिंकू ने नदी किनारे बसे गांवों के लोगों से मुलाकात की और गिद्दरपिंडी से फिल्लौर तक धूसी बांध पर सड़क निर्माण की स्वीकृति दिलाने की मांग को गंभीरता से सुना।

गट्टा मंडी कासू, जानिया चाहल, फतेहपुर , इस्माइलपुर, पिपली मियानी, बाऊपुर, मड्डे और माओ साहिब के गांवों में लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। सभी ग्रामीणों की मांग थी कि यहां पक्की सड़क बनाई जाए। इस अवसर पर संत सुखजीत सिंह, सुरजीत सिंह , बाढ़ रोकथाम समिति के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह और आम आदमी पार्टी के नेता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments