जालंधर। जानकारी के अनुसार रसीला आश्रम बस्ती दानिशमंदा में गुरु कृपा स्टूडियो के मुखी सुखविंदर सिहं, अशवनी कुमार,गुरलीन सिंह,बबलू, प्रभलीन सिंह एवं नन्हे -मुन्ने बच्चों ने राहगीरों के लिए गर्मी के मोैसम के मद्दे नज़र छबील लगाई । जिस का आम जनता ने भरपूर फायदा उठाया। इस अवसर पर पंजाब टाईमज़ न्यूज़ को जानकारी देते हुए श्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि उनका मुख्य मकसद रब के बंदों की सेवा करके अपने रब को राजी करना है। क्योंकि रब के बंदों की सेवा से ही प्रभू को आसानी से पाया जा सकता है।



